फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Crackdown on buildings without map approval, demolition notice issued to 35

Amroha News: बिना नक्शा पास भवनों पर शिकंजा, 35 को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी

Mon, 16 Dec 2024 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 16 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on buildings without map approval, demolition notice issued to 35
अमरोहा।
विज्ञापन

शहर में अवैध कॉलोनियों के साथ बिना नक्शा पास बनाए गए या बनाए जा रहे भवनों पर भी विनियमित क्षेत्र की ओर से सख्ती शुरू कर दी गई है। इसके तहत विनियमित प्राधिकारी ने 35 वादों का निस्तारण करते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस भी जारी किए हैं। इन सभी भवन स्वामियों को तीस दिन का समय दिया गया है। इसके बाद तहसील प्रशासन भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर देगा।
शहर में अवैध कॉलोनियों में हो रही प्लॉटिंग और बिना नक्शा पास तैयार किए जा रहे या बन चुके भवनों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया गया है। इसको चलते जमीन के कारोबार में लगे लोगों में खलबली मची है। विनियमित क्षेत्र की ओर से कारोबारियाें और भवन स्वामियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बाद अवैध कॉलोनियों में विनियमित क्षेत्र की टीम ने प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

वहीं, अब बिना नक्शा पास भवनाें के संबंध में वादों का निस्तारण करते हुए विनियमित प्राधिकारी/ एसडीएम सुधीर कुमार सिंह ने 35 भवन स्वामियों को ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए हैं। जिनको खुद ध्वस्तीकरण के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद प्रशासन भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लाॅट खरीदने वालों को रखा जाता है अंधेरे में
शहर में हर ओर नई-नई कॉलोनियों को विकसित किया जा रहा है। इन कॉलोनियों को कारोबारी बिना ले-आउट पास कराए तथा नियत फीस जमा कराए ही प्लॉटिंग शुरू कर देते हैं। यहां बिजली, पानी, सड़कों जैसी मूलभूत व जरूरी सुविधाएं भी नहीं दी जाती है। खरीदने वालों को अंधेरे में रखकर उनको प्लॉट बेच दिए जाते हैं। जिसके बाद वहां भवनों का नक्शा भी पास नहीं हो पाता और खरीदने वालों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
लगातार हो रही अवैध प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
विनियमित क्षेत्र की ओर से अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। कई अवैध कॉलोनियाें का चिह्नीकरण उनको ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है। शनिवार को भी अमरोहा खास बाहर चुंगी, मोहल्ला कुरैशी में पानी की टंकी, अमरोहा खास अंदर चुंगी, धनौरा रोड आदि पर कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनियों में प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कराते हुए फिर से प्लॉटिंग करने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई थी।

- अवैध कॉलोनियाें का चिह्नीकरण करते हुए लगातार सख्ती बरती जा रही है। बिना नक्शा पास भवनों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही अवैध कॉलोनियों में प्लॉटिंग को ध्वस्त भी किया जा रहा है। ध्वस्त की गई प्लॉटिंग को फिर से तैयार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - सुधीर कुमार सिंह, विनियमित प्राधिकारी/ एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article