{"_id":"6699b0fe10df5db2940a8c67","slug":"crack-on-delhi-lucknow-highway-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-122283-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर आई दरार
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। इसे निर्माण में मानक की अनदेखी ही कहेंगे कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे में कई स्थानों पर बनते ही दरार पड़ गईं। दरार उसके नीचे से मिट्टी खिसक जाने के कारण पड़ी हैं, जो दूर तक दिखाई दे रही हैं। हैरत की बात यह है कि हाईवे चौड़ीकरण की निर्माण कंपनी दरार को गंभीरता से नहीं ले रही है। इन दरार के निकट से भारी वाहन गुजरते समय खतरा हो सकता है।
दिल्ली-लखनऊ हाईवे के चौड़ीकरण का काम आईआरबी मुरादाबाद हापुड़ टोलवे लिमिटेड कंपनी करा रही है। सादुल्लेपुर के सामने बिस्कुट फैक्टरी से लेकर शहवाजपुर डोर तक का काम हाल ही में निपटा है। जहां तक काम रह गया है। बीते दिनों हुई बारिश में सड़क के नीचे की मिट्टी खिसक गई। इस कारण पूर्व मंत्री एवं क्रिकेटर रहे स्व. चेतन चौहान की बंद पड़ी फैक्टरी के निकट हाईवे में काफी लंबी दरार बन गई। मगर हाईवे चौड़ीकरण की कंपनी के अफसरों की नजर दरार पर नहीं पड़ रही। यह खतरनाक भी हो सकती है।
हाईवे चौड़ीकरण कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी का कहना है कि हाईवे पर जहां तहां कुछ दरार पड़ने की उनको जानकारी है। उन्होंने खुद मौका मुआयना कर दरार देख लीं। एक दो दिन में उसे सही करा दिया जाएगा। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों से कह दिया है।
विज्ञापन
--