{"_id":"67c60ce3aea112973e091d16","slug":"cousin-dies-of-shock-after-receiving-news-of-brother-and-sister-in-laws-death-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-135375-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाई-भाभी की मौत की सूचना मिलने पर चचेरे भाई की सदमे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाई-भाभी की मौत की सूचना मिलने पर चचेरे भाई की सदमे में मौत
Tue, 04 Mar 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। गांव सिहाली निवासी जयवीर और उनकी पत्नी आदेश की हादसे में मौत की खबर मिलते ही उनके चचेरे भाई प्रमोद (40) को हार्ट अटैक पड़ गया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वह भाई-भाभी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनकी मौत हो गई। एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया। सोमवार को एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंख नम हो गई।
सिहाली गांव के रहने वाले जयवीर अपनी पत्नी आदेश के साथ ममेरी साली की शादी में शामिल होने जस्सूनगला गए थे। बरात विदा होने के बाद जयवीर अपनी पत्नी आदेश के साथ घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में सड़क हादसे में जयवीर और उसकी पत्नी की मौत हो गई। जैसे ही आदेश के चचेरे भाई प्रमोद को उनकी मौत की खबर मिली तो उन्हें दिल को दौरा पड़ गया। उनकी तबीयत बिगड़ने ही परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक के बाद एक तीन मौतों से परिवार की खुशियां काफूर हो गईं। थोड़ी देर में रिश्तेदार और परिचितों की भीड़ लग गई। सोमवार की दोपहर बाद परिजन जयवीर और आदेश के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद बाद घर लेकर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। उधर, पहले से जयवीर के चचेरे भाई प्रमोद का शव घर में रखा हुआ था। देर शात परिजनों ने तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
पत्नी और तीन बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल
तहेरे भाई और भाभी की हादसे में मौत की सूचना मिलने पर दिल का दौरा पड़ने पर जान गंवाने वाले प्रमोद के परिवार में पत्नी अनीता और तीन बच्चे हैं। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।