{"_id":"65c3864a356a5cc7460b1a3b","slug":"couple-crossing-ganga-in-amroha-drowns-along-with-boat-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नदी में हादसा: अनियंत्रित होकर गहरे पानी में पलटी नाव, दंपती डूबे; गोताखोरों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नदी में हादसा: अनियंत्रित होकर गहरे पानी में पलटी नाव, दंपती डूबे; गोताखोरों की तलाश जारी
Wed, 07 Feb 2024 07:02 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 07 Feb 2024 07:02 PM IST
सार
अपने खेत पर जा रहे दंपती की नाव अनियंत्रित होकर गहरे पानी में पलट गई। जिसकी वजह से दोनों नाव समेत डूब गए। फिलहाल, गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गंगा नदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेत पर जाने के लिए नाव में बैठकर गंगा पार कर रहे दंपती नाव समेत डूब गए। काफी तलाश करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
गांव नानई निवासी पैंतीस वर्षीय शमसुद्दीन ने गांव के सामने गंगा पार गेहूं की फसल एवं तरबूज की फसल की बुवाई कर रखी है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी पत्नी फूलजहां के साथ नाव में बैठक कर गोबर का खाद लेकर अपने खेत पर जा रहे थे। नाव गंगा नदी के बीच में जाकर अनियंत्रित होकर गहरे पानी में पलट गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े लेकिन तब तक नाव समेत दोनों गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही तमाम ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों द्वारा दंपती की तलाश की जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि गंगा नदी में नाव डूबने से पति पत्नी लापता हो गए हैं। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जल्द ही दपंती को तलाश किया जाएगा।
विज्ञापन