फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Couple and son crushed by roadways bus, woman dies, father and son injured

Amroha News: दंपती और बेटे को रोडवेज बस ने कुचला, महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Couple and son crushed by roadways bus, woman dies, father and son injured
नौगांवा सादात। नूरपुर से दवाई लेने जा रहे बाइक सवार दंपती और बेटे को रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसे में सिर पर बस का पहिया उतरने की वजह से सानिया (22) की मौके पर मौत हो गई जबकि उनके पति इमरान और बेटा अफ्फान घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को सानिया के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा सोमवार रात करीब आठ बजे बिजनौर जिले के कस्बा शिवाला कलां में हुआ। नौगांवा सादात के मोहल्ला शिकरिया (नई बस्ती) निवासी इमरान की शादी दो साल पहले दिल्ली के मुस्तफाबाद में रहने वाली सानिया के साथ हुई थी। उन पर सात महीना का बेटा अफ्फान है। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात इमरान अपनी पत्नी सानिया को दवा दिलाने के लिए बाइक से नूरपुर लेकर जा रहे थे। सात महीने का बेटा अफ्फान भी उनके साथ में था। जैसे ही उनकी बाइक बिजनौर जनपद में दाखिल होते ही शिवाला कलां के पास पहुंची तभी नूरपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हवा में उछलकर सड़क की तरफ गिरी सानिया के ऊपर से बस का पहिया उतर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क की दूसरी तरफ गिरने से इमरान और बेटा अफ्फान घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल इमरान और अफ्फान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शिवाला कलां थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद सानिया के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद शव को परिजनों ने सुपुर्देखाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed