फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Counting of votes tomorrow, postal ballots will be counted first

Amroha News: मतगणना कल, पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes tomorrow, postal ballots will be counted first
अमरोहा। एक जून को लोकसभा का अंतिम चरण का चुनाव समाप्त होने के बाद अब मतगणना की ओर निगाहें हैं। चार जून को अमरोहा लोकसभा के लिए मंडी समिति में मतगणना होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की जांच होगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतगणना के लिए कार्मिकों को पहले चरण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। रविवार को दूसरे चरण के प्रशिक्षण में कार्मिकों को मतगणना के संबंध में चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों को बताया जाएगा।
विज्ञापन

अमरोहा लोकसभा के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले गए थे। जिसके बाद नतीजों को लेकर लगातार कयासों का दौर चल रहा था। अब चार जून को होने वाली मतगणना में कयासों पर विराम लगते हुए नतीजे सामने आ जाएंगे। मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सुरक्षित रखवाया गया था। अब मतगणना को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। मंडी समिति में होने वाली मतगणना के लिए चारों विधानसभाओं की मतगणना अलग-अलग हॉल में होगी। हर विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। जबकि पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए दस टेबल लगाई जाएंगी। बैरिकेडिंग, जाली एवं अन्य कामों को तेजी के साथ निबटाया जा रहा है। रविवार को मतगणना स्थल पर कंप्यूटर लगाने के काम के साथ ही मतगणना हॉल की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने का काम किया जा रहा था। जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। एसडीएम सदर सुधीर कुमार एवं नौगांवा सादात के एसडीएम बृजपाल सिंह ने मंडी स्थल पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम राजेश त्यागी भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

----
चार विधानसभा की गिनती अमरोहा, गढ़ की गिनती होगी हापुड़ में
अमरोहा लोकसभा में शामिल विधानसभा मंडी धनौरा, नौगांवा सादात, अमरोहा एवं हसनपुर की गिनती मंडी समिति अमरोहा में बनें मतगणना स्थल पर होगी, जबकि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा की गिनती हापुड़ जनपद में की जाएगी। सभी विधानसभाओं की गिनती पूरी होने के बाद परिणाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिनती
चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार मतगणना सुबह आठ बजे से होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए दस टेबल लगाई जाएंगी। पोस्टल बैलेट के लिफाफे सबसे पहले स्कैन किए जाएंगे, उसके बाद उन्हें गिनती के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू होगी। सुबह दस बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
----

आज होगा दूसरे चरण का प्रशिक्षण
मतगणना संपन्न कराने के लिए रेंडमाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। दूसरा रेंडमाइजेशन मतगणना से पहले किया जाएगा। 30 मई को 270 कार्मिकों को पहले चरण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जबकि आज लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
----

गेट संख्या एक से प्रवेश करेंगे कार्मिक
मतगणना ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मंडी समिति में गेट संख्या एक से प्रवेश दिया जाएगा। जबकि प्रत्याशियों के एजेंट एवं मीडिया कर्मी गेट संख्या दो से प्रवेश करेंगे। प्रवेश के लिए सभी को प्रशासन द्वारा पास जारी किए जाएंगे। बिना पास के किसी को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा।
----

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर रहेगा प्रतिबंध
मतगणना स्थल पर कोई भी मतगणना कार्मिक अथवा एजेंट मोबाइल अथवा कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मतगणना कार्मिकों को इस संबंध में प्रशिक्षण के दौरान सूचना दी जाएगी। राउंडवार परिणाम की घोषणा लाउडस्पीकर के माध्यम से की जाएगी।
----

मतगणना स्थल पर बनेगा अस्थायी अस्पताल
डीएम राजेश कुमार त्यागी ने मतगणना स्थल पर अस्थाई अस्पताल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अस्थाई अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं एवं चिकित्सा उपकरण के साथ-साथ चिकित्सकों की तैनाती होनी चाहिए। गर्मी को देखते हुए उन्होंने भरपूर मात्रा में ओआरएस का प्रबंध रखने के निर्देश दिए।
----

तीसरी आंख की निगरानी में होगी मतगणना, वीडियोग्राफी भी होगी
मतगणना को लेकर कड़ी सुरक्षा निगरानी रहेगी। इसको लेकर पहले से ही मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
----

बंद रहेंगी शराब की दुकानें
4 जून को मतगणना के चलते जिले की सभी शराब की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते शराब की दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगी। शराब की दुकानें खुलीं पाई जाने अथवा बिक्री होते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
----

नहीं निकल सकेगा विजय जुलूस
मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी जीत के जश्न के रूप में विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। चुनाव आयोग के निर्देश पर डीएम ने सभी प्रत्याशियों को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं। विजेता प्रत्याशी को पुलिस के सुरक्षा घेरे में घर तक पहुंचाया जाएगा।

----
गर्मी को देखते हुए जगह-जगह होगी पानी की व्यवस्था
मंडी समिति स्थल पर गर्मी को देखते हुए डीएम ने मंडी परिसर में जगह-जगह ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा तेज धूप से बचने के लिए भी रास्तों में जगह-जगह पर्दों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा पुलिस कर्मियों के ड्यूटी प्वाइंट पर छांव, पानी एवं पंखों की व्यवस्था करने के निर्देश भी डीएम ने दिए हैं।
----


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article