{"_id":"6a4578c383e189d22a0a9e2c","slug":"councilors-in-hasanpur-burned-the-effigy-of-the-municipal-council-chairperson-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-167239-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर में सभासदों ने फूंका पालिकाध्यक्ष का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर में सभासदों ने फूंका पालिकाध्यक्ष का पुतला
विज्ञापन
हसनपुर। नगर पालिका के मोहल्ला लालबाग अंसारियान वार्ड 20 के सभासद जाहिद बंजारा व लालबाग पूर्वी बंजारान वार्ड 21 के सभासद पति मुस्तकीम ने बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। कहा कि वायदा करके कार्य नहीं कराए जा रहे। जनता परेशान है। पुतला फूंकने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
इस दौरान वार्ड 20 के सभासद जाहिद बंजारा ने कहा कि दो साल पहले नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी मोहल्ले में आए थे। उन्होंने मस्जिद का मुख्य रस्ता बनवाने का वायदा किया था। लेकिन आजतक रास्ता नहीं बनाया जा सका। मोहल्ले के लोगों ने चंदा करके मिट्टी डलवाई थी। नालों की भी स्थिति खराब है। नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ कोई मदद नहीं करते हैं। शिकायत के बाद भी नालों कोई सुनवाई नहीं होती है। कागजों में नालों की सफाई कराई जा रही है, लेकिन धरातल पर नहीं हो रही। कहा कि जो जनता के लिए काम नहीं करेगा। उसका विरोध करेंगे। उधर, नगर पालिका के अध्यक्ष राजपाल सैनी ने बताया कि ये लोग, नई आबादी जो सीमा से बाहर है। उसमें सड़क बनवाना चाहते हैं। जो बनने लायक सड़कें हैं। उन्हें बनाया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।