फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Councillors protest against Hasanpur municipality border extension

Amroha News: हसनपुर पालिका सीमा विस्तार के विरोध में उतरे सभासद

Tue, 19 Aug 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 19 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Councillors protest against Hasanpur municipality border extension
डीएम को ज्ञापन सौंपते हसनपुर पालिका के सभासद। स्रोत- स्वयं
अमरोहा। हसनपुर नगर पालिका के सीमा विस्तार के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को सभासद डीएम से मिले। उन्होंने प्रस्ताव को निरस्त किए जाने की मांग की। कहा कि प्रस्ताव नियमानुसार नहीं किया गया है। कई किलोमीटर दूरी के गांवों को भी पालिका में शामिल किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को पालिका हसनपुर के सभासद दिलशाद, शाहनवाज अहमद अंसारी, मोहम्मद नाजिम, लियाकत अली, हमजा अली, नसीमा, सायमा परवीन, गुलअफ्शा आदि ने डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मुलाकात की और उनको एक ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने कहा कि पालिका का सीमा विस्तार का प्रस्ताव मानकों के विपरीत व नियम विरुद्ध किया जा रहा है। सभासदों ने कहा कि सीमा विस्तार के प्रस्ताव को बोर्ड की बैठक के एजेंडे में लाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके अलावा दो तिहाई बहुमत से भी प्रस्ताव को पास नहीं कराया गया बल्कि बोर्ड के समक्ष इस मुद्दे को लाया ही नहीं गया। सीमा विस्तार में मानकों की अनदेखी की गई है। पुरानी तहसील को केंद्र बिंदु मानकर उसके चारों ओर की समान दूरी लेते हुए गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

हसनपुर से सात किलोमीटर की दूरी के गांव को शामिल कर लिया गया जबकि दो से तीन किलोमीटर दूरी के गांवों को छोड़ दिया गया है। कहा, इन गांवों में लगभग आधे गांव नौगांवा विधानसभा के अंतर्गत आते हैं जिससे लोगों को विधानसभा चुनाव के मतदान में भी विरोधाभास उत्पन्न होगा। डीएम ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed