फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cotonwaste karkhana caught fire

काॅटनवेस्ट कारखाने में आग से मदरसे में मची भगदड़

Sat, 24 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 24 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
cotonwaste karkhana caught fire
ट्रक में आग - फोटो : SELF
जोया कॉटनवेस्‍ट कारखाने में लगी आग की तपिश इतनी अधिक थ्‍ाी कि बगल में ही बने मदरसे में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लड़कियों में चीखपुकार मची तो आनन फानन में उन्‍हें बाहर निकालकर सुरक्षित स्‍थ्‍ाान पर पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


काटनवेस्ट के कारखाने के बगल में लड़कियों का मदरसा अहले सुन्नत हैं। मदरसे के प्रबंधक साबिर पाशा ने बताया कि यहां 70 लड़कियां आलिम राहिल फात्मा से शिक्षा ग्रहण करती हैं। कारखाने में आग लगने से इसकी लपटें मदरसे तक पहुंचने लगी। मदरसे के ऊपरी तल पर किचन है।
विज्ञापन


वहीं सिलेंडर भी रखे थे। आग से मदरसे की दीवारें भी चटकने लगीं। स्थिति को देखकर अंदर मौजूद 55 लड़कियों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। सिलेंडरों को वहां से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


101 पर बजता रहा फोन, नहीं उठाया
कारखाना स्वामी साबिर हुसैन ने बताया कि आग लगने के बाद कई बार 101 नंबर पर फोन कर फायर ब्रिगेड को सूचना देने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस के सूचना देने पर एक घंटे के बाद दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। आग इतनी जबरदस्त थी कि दमकल का पानी भी खत्म हो गया। बाद में पानी भरकर आग के बुझाया गया।


जोया। कारखाना स्वामी ने बताया कि नोटबंदी के कारण कारखाना न के बराबर चल रहा हैं। मजदूर घर बैठे हुए हैं। यदि सभी मजदूर होते तो कारखाने में बड़ा जानमाल का हादसा हो सकता था। आग लगने के कारण अंदर फंसे मजदूरों को निकालने में काफी परेशानी आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed