फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona virus effect

फरियादी अपनी शिकायत व्हाटसअप पर दर्ज करा सकेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
corona virus effect
मंडी धनौरा (अमरोहा)। कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए एसडीएम शशांक चौधरी ने एक नई पहल की है। उन्होंने तहसील में अपनी फरियाद लेकर आने वाले लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। फरियादी घर बैठे ही अपनी शिकायत और परेशानी इस हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। फरियादी को उसकी शिकायत के निस्तारण की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

आईएएस आफिसर शशांक चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार के स्तर से काफी उपाय किए जा रहे हैं। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर तहसील में अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 9917657374 पर दर्ज करा सकते हैं। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता इस नंबर पर अपनी शिकायत का फोटो खींचकर व्हाटसएप कर सकता है। उसकी शिकायत का प्रिंट निकाल कर संबंधित अनुभाग को कार्रवाई के लिए भेज दी जाएगी। शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर उसके निस्तारण की सूचना भी दी जाएगी। उनका कहना था कि हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की मॉनीटिरिंग वह स्वयं करेंगे। उन्होंने लोगों से इस हेल्पलाइन का अधिकाधिक फायदा उठाने की अपील की है ताकि भीड़ में आने से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed