{"_id":"60a41f1b8ebc3e2f2050358e","slug":"corona-s-havoc-on-teachers-23-lost-her-life-hasanpur-news-mbd3894245132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ः 27 दिनों में 23 शिक्षकों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ः 27 दिनों में 23 शिक्षकों ने गंवाई जान
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। कोविड 19 के संक्रमण का असर सभी विभागों पर पड़ा है। इसमें सर्वाधिक शिक्षा विभाग प्रभावित हुआ है। पंचायत चुनाव के बाद से जनपद में अब तक 23 शिक्षकों को खो दिया है। इसमें 20 शिक्षक परिषदीय और तीन शिक्षक इंटर कॉलेजों के हैं। सभी की उम्र 35 से 50 वर्ष के बीच की थी।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह का कहना है कि शिक्षकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी। ड्यूटी करने के दौरान संक्रमित हो गए। जनपद में 23 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। इनमें सर्वाधिक परिषदीय विद्यालयों में तैनात थे। मरने वालों के परिवारों को एक करोड़ मुआवजा एवं एक सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ के गंगेश्वरी ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह का कहना है कि सरकार व राज्य निर्वाचन आयोग को संगठन के द्वारा पत्र प्रेषित करके कोरोना संक्रमण के दौरान पंचायत चुनाव स्थगित करने का अनुरोध किया गया था। लेकिन इस तरफ ध्यान न देकर पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया जारी रखी गई। निर्वाचन प्रक्रिया में शिक्षक एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण, पोलिंग पार्टी की रवानगी, बूथ पर मतदान एवं प्रयुक्त मतपत्रों की पेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में जमा करने के दौरान भारी भीड़ जुटी, जिसमें सैकड़ों शिक्षक संक्रमित हो गए और काल के गाल में समा गए। कई हृदयरोगी शिक्षक महामारी एवं निर्वाचन के तनाव के कारण हृदयघात के शिकार होकर मृत्यु हो गई। मांग की जाती है कि मृत शिक्षकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी एवं एक करोड़ की आर्थिक मदद की जाए।
शिक्षकों की इन तिथियों में हुई मौत
20 अप्रैल को हसनपुर ब्लॉक के प्रावि नसीरपुर में तैनात सहायक अध्यापक नरेश कुमार (35) की मौत
20 अप्रैल को अमरोहा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजस्थल में तैनात सहायक अध्यापक नीरज राणा (36) की मौत
21 अप्रैल को हसनपुर ब्लॉक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक अरुण कुमार (38) की मौत
23 अप्रैल को जोया ब्लॉक की प्रावि जोया-2 में तैनात सहायक अध्यापक शहनाज (42) की मृत्यु
23 अप्रैल को हसनपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूमाठेर में तैनात सहायक अध्यापक अश्विनी सिंह (41) की मौत
28 अप्रैल को हसनपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर कला के प्रधानाध्यापक मुशाहिद हुसैन (54) की मौत
28 अप्रैल को जोया ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय फरासपुर के सहायक अध्यापक रूबी रानी (42) की मौत
30 अप्रैल को अमरोहा ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय हादीपुर के सहायक अध्यापक शीतल चौहान (37) की मौत
30 अप्रैल को मंडी धनौरा ब्लॉक प्रावि ढयोटी में तैनात सहायक अध्यापक धीरेंद्र सिंह गिल (45) की मौत
30 अप्रैल को मंडी धनौरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पपसरी खादर के सहायक अध्यापक शिवराज सिंह (44)
03 मई को हसनपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सतेड़ा के सहायक अध्यापक संजय पाल (44) की मौत
03 मई को गजरौला ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलेमपुर के प्रधानाध्यापक कैलाशचंद (37) की मौत
03 मई को अमरोहा ब्लॉक के पूर्व प्रावि नौरान के शिक्षा मित्र मुकलेश चौहान (42) की मौत
03 मई को अमरोहा ब्लॉक के अल्हेदादपुर के प्रावि में तैनात शिक्षामित्र राजवीर (38) की मौत
06 मई को जोया ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाकमपुर के प्रधानाध्यापक यतेंद्र सिंह (44) की मौत
06 मई को अमरोहा ब्लॉक प्रावि काला डाबरा में तैनात सहायक अध्यापक हेमंत कुमार (44) की मौत
07 मई को जोया ब्लॉक के प्रावि सिनोरा में तैनात प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर (40)
09 मई-हसनपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय लठीरा के इंचार्ज अध्यापक सोरन सिंह (43)
14 मई हसनपुर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिपिक दिवाकर त्यागी (37)
-26 अप्रैल छत्तर सिंह इंटर कालेज मंगरौली के प्रधानाचार्य छत्तर सिंह (49)
-08 मई को जोया के भगवतशरण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा (50)
-17 अप्रैल को हसनपुर के श्रीमति सुखदेवी इंटर कालेज के शिक्षक आसिफ अली (49)