{"_id":"5f188ab98ebc3e9f6140edbf","slug":"corona-positive-jpnagar-news-mbd356719776","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रूनेट मशीन की जांच में दो युवक मिले संक्रमित, 317 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रूनेट मशीन की जांच में दो युवक मिले संक्रमित, 317 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत भरी खबर सामने आई। अस्पताल में भर्ती 28 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। हालांकि दो युवक ट्रू नेट मशीन की जांच में संक्रमित मिले हैं। उनके सैंपल लखनऊ जांच के लिए भेजे जाएंगे। वहीं लखनऊ लैब और ट्रूनेट मशीन के 317 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल जिले में 340 संक्रमित मरीज है। उनमें से 79 केस एक्टिव चल रहे हैं।
बुधवार को लखनऊ में प्रतीक्षारत चल रहे 292 सैंपलों की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। सभी निगेटिव पाए गए। कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। वहीं वैंक्टेश्वर हॉस्पिटल में भर्ती 28 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में कुछ 79 केस एक्टिव चल रहे है। जबकि 2935 सैंपलों की रिपोर्ट लखनऊ लैब में प्रतीक्षारत चल रही है। इसके अलावा जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से बुधवार को 26 सैंपलों की जांच कराई गई। इसमें दो युवक संक्रमित पाए गए। जबकि 25 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब सैंपल लखनऊ लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे।
सीएमओ डॉ मेघ सिंह ने बताया कि बुधवार तक 14825 लोगों के सैंपल कराए गए हैं। इनमें से 11890 जांच रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि 11556 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। टोटल 340 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमे से 239 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।