{"_id":"5f0b53738ebc3e63841b7cf1","slug":"corona-positive-jpnagar-news-mbd355601493","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस से लौटे दो भाइयों और पति-पत्नी समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस से लौटे दो भाइयों और पति-पत्नी समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में बारह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में पति-पत्नी और रूस से लौटे दो भाइयों समेत बारह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें दो मरीज क्लोज कांटेक्ट वाले शामिल हैं। वहीं बारह में से दो मरीज निजी लैब की जांच में संक्रमित मिले हैं। पांच आशंकितों के सैंपल दोबारा लैब भेजे जाएंगे। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 234 हो गई है। जबकि 67 केस एक्टिव हैं। लगातार कोरोना मरीज मिलने से सेहत महकमेे में हड़कंप मचा है।
संक्रमण की रफ्तार बढ़ने पर अब हर दिन जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं। रविवार को पीजीआई लखनऊ से 349 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 334 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि पांच आशंकितों के सैंपल दोबारा लैब भेजे जाएंगे। वहीं दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में रूस से लौटे दो सगे भाई और पति-पत्नी शामिल हैं। इसके अलावा दो मरीज संक्रमित के संपर्क वाले हैं। जबकि दो लोग निजी लैब की जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों संक्रमित व्यापारी हैं। जिले में रविवार तक 9045 सैंपलों की जांच कराई गई है। इनमें से 8212 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि 8006 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच महीने के मासूम सहित कुल 234 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि अभी 833 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
अमरोहा। जिले के दो और संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट आए। दोनों संक्रमित मरीज मुरादाबाद में भर्ती थे। दोनों मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक 152 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।