{"_id":"5f08c3e88ebc3e636b75c47d","slug":"corona-positive-jpnagar-news-mbd3554077100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह के मासूम समेत पंद्रह कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह के मासूम समेत पंद्रह कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। शुक्रवार को पांच महीने के मासूम समेत 15 लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें दो लोग निजी लैब की जांच में पॉजिटिव पाए गए। पंद्रह मरीजों में बारह क्लोज कांक्टेक्ट मरीज शामिल हैं। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 214 हो गई है। चार मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 58 है। लगातार संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शुक्रवार तक 8530 लोगों के सैंपलों की जांच कराई है। इनमें से 7601 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि 7411 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अबतक जिले में कुल 212 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को पीजीआई लखनऊ से 17 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें पांच माह के मासूम सहित 13 लोग पॉजिटिव पाए गए। हालांकि अभी 929 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं दो लोग प्राइवेट लैब की जांच में पॉजिटिव मिले है। दोनों का टीएमयू में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों में चार धनौरा, एक गजरौला और आठ मरीज अमरोहा के मोहल्ला मोतीनगर, कोट और मोहल्ला कटरा में मिले है। सभी मरीजों को मुरादाबाद के टीएमयू और वेंक्टेश्वर रजबपुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 214 हो गई है। चार मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। 44 मरीजों का इलाज वैंक्टेश्वर हास्पिटल में चल रहा है। जबकि मुरादाबाद के टीएमयू में 14 मरीज भर्ती है। जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 58 हैं।