{"_id":"5ef8e5318ebc3e42e6731ecc","slug":"corona-negative-jpnagar-news-mbd354058171","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत ः 519 सैंपल की रिपोर्ट में 514 निगेटिव , पांच रिपीट होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत ः 519 सैंपल की रिपोर्ट में 514 निगेटिव , पांच रिपीट होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। रविवार का दिन लोगों के साथ स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के लिए काफी हद तक राहत भरा रहा। आज आई 519 सैंपलों की रिपोर्ट में 514 निगेटिव आईं। पांच सैंपल रिपीट होंगे। वहीं प्राईवेट लैब की जांच में कॉटनवेस्ट कारोबार से जुड़ा मजदूर संक्रमित पाया गया। मजदूर अपेंडिक्स का मरीज है। वह इलाज कराने के लिए प्राइवेट डाक्टर के पास गया था। जहां डाक्टर ने कोरोना टेस्ट कराने भेज दिया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मजदूर को विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं शनिवार देर रात संक्रमित पाए गए फल विक्रेता के संपर्क वाले बारह लोगों का सैंपल कराया गया।
कॉटनवेस्ट कारोबार से जुड़ा एक मजदूर मशीनों से वेस्ट को उठाने का काम करता है। उसे अपेंडिक्स की शिकायत हुई तो वह 26 जून को शहर के प्राईवेट डाक्टर के पास पहुंचा। डाक्टर आपरेशन से पहले कोरोना टेस्ट कराने को कहा। इसके बाद मजदूर ने प्राईवेट लैब में कोरोना की जांच कराई। रविवार को आई रिपोर्ट में मजदूर पॉजिटिव निकला। इसके बाद मजदूर के संपर्क वालों को क्वारंटीन कर दिया गया। वहीं मजदूर को विम्स हास्पिटल भेज दिया गया। इससे पहले शनिवार देर रात फल विक्रेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को फल विक्रेता के संपर्क वाले बारह लोगों का सैंपल कराया गया। इन पॉजिटिव केसों के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 129 हो गई है।
जोया में नहीं लगने दिए ठेले
अमरोहा। फल विक्रेता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जोया में रविवार को फड़ लगने नहीं दिया गया। फल और पकौड़ी के ठेले हटवा दिए गए। पुलिस ने कस्बे में ठेले नहीं लगने दिए। वहीं संक्रमित मोहल्ले में नगर पंचायत की ओर से सैनिटाइजेशन कराया गया।