फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona negative

बड़ी राहत: 378 सैंपलों की रिपोर्ट आई निगेटिव, दोबारा भेजे जाएंगे 27 सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
corona negative
अमरोहा। जिले के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन टूट रही है। लखनऊ लैब में प्रतीक्षारत 378 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। 27 लोगों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे जाएंगे। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की 127 है। इसमें 89 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में 36 एक्टिव केस हैं। हालांकि अभी सौ से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

शनिवार तक स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की रोकथाम के लिए 5580 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 5013 सैंपलों की जांच रिपोर्ट भी आ चुकी है। 4895 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 127 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। शनिवार को पीजीआई लखनऊ से 378 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। निगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि 27 आशंकितों के सैंपल दोबारा लैब भेजे जाएंगे। अभी 567 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक 89 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 36 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें 34 मरीजों का इलाज वैंक्टेश्वर मेडिकल कालेज और दो मरीजों का इलाज टीएमयू मुरादाबाद में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed