फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Corona kills 12, including BJP's booth president, 700 infected

कोरोना से भाजपा के बूथ अध्यक्ष समेत 12 लोगों की मौत, 700 संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Corona kills 12, including BJP's booth president, 700 infected
अमरोहा/हसनपुर। कोरोना का कहर बुधवार को भी जारी रहा। हसनपुर क्षेत्र के भाजपा के बूथ अध्यक्ष समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। अमरोहा में 45 साल का व्यक्ति काल कवलित हो गई है। इसकी पत्नी की 15 दिन पहले मौत हो चुकी है। इसके अलावा शहर के 50 साल के व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हुई है। वहीं 700 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 422 लोग स्वस्थ होकर घर में आराम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि हसनपुर क्षेत्र के भाजपा के 50 वर्षीय बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई है। उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। बुधवार को मौत के बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत दाह संस्कार कर दिया गया। डिडौली क्षेत्र में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें 55 वर्षीय दो व्यक्ति, एक 35 वर्षीय महिला व एक 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा धनौरा क्षेत्र के 50 साल और 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। गजरौला निवासी 40 और 45 साल के व्यक्ति भी जान चली गई। शहर निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना से संक्रमित थे। उन्होंने बताया कि अमरोहा में 307 में संक्रमित, हसनपुर में 134, धनौरा में 98, गजरौला में 84, जोया में 77 संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर की 1,263 की जांच में 524 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा निजी लैब में 172 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

यह है कोरोना की स्थिति (पांच मई 2021)
संक्रमित-----------700
स्वस्थ्य------------422
मौत----------------12
सक्रिय--------------4,625
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed