फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Corona killed four, including three women, 277 people infected

कोरोना से तीन महिलाओं समेत चार की मौत, 277 लोग संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Corona killed four, including three women, 277 people infected
अमरोहा। कोरोना से संक्रमितों के मौत के आंकड़े में गिरावट आने लगी है। हालांकि गुरुवार को चार लोगों की मौत हुई, जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक 38 वर्षीय महिला शामिल हैं। इनके अलावा 277 संक्रमित निकले हैं। वहीं हसनपुर इलाके के गांव में आठ लोग पॉजिटिव है। इसके साथ ही 705 लोग स्वस्थ होकर घर को लौट गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को गजरौला में 24, जोया में 34, धनौरा में 57, हसनपुर में 66 और अमरोहा में 96 लोग संक्रमित के तौर पर सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर की जांच 638 लोगों की हुई, जिसमें 246 लोग संक्रमित हैं। वहीं 778 लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया गया, जिसमें 65, निजी लैब में 57 और ट्रूनेट में 31 की जांच के बाद नौ संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि कुल 277 संक्रमित हैं। इसके अलावा 705 लोग स्वस्थ और फिलहाल 3,478 सक्रिय है। सीएमओ ने बताया कि धनौरा के शुगर मिल के चार कर्मचारी और सीएचसी में एक संक्रमित है। इसके अलावा अमरोहा में कोविड अस्पताल में तीन, ब्लॉक के दो कर्मचारी, गजरौला सीएचसी के तीन और हसनपुर के गांव में आठ लोग संक्रमित है। सीएचसी में एक कर्मचारी पॉजिटिव है। इसके आलवा जोया के गांव के परिवार के चार सदस्य संक्रमित है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों में अमरोहा में 50 वर्षीय व्यक्ति और 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, नौगांवा सादात के गांव में 52 वर्षीय महिला, गजरौला में 38 वर्षीय महिला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed