{"_id":"5f188b4f8ebc3e639241a1aa","slug":"corona-jpnagar-news-mbd356719659","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराए नहीं बरतें सावधानी, 94 दिन में ठीक हुए 61 फीसदी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराए नहीं बरतें सावधानी, 94 दिन में ठीक हुए 61 फीसदी पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के बीच मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी बढ़ी है। जिले में अभी तक 61.76 फीसदी पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ये मरीज 94 दिनों में स्वस्थ हुए हैं। 22 जुलाई तक मिले 340 मरीजों में से 211 मरीज पॉजिटिव से निगेटिव बन गए हैं। ऐसे में घबराए नहीं, हां सावधानी बरतकर कोरोना की जंग जीत सकते हैं।
जिले में नौ अप्रैल को दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। जो जिले के पहले केस थे। 22 जुलाई तक 104 दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या 340 पहुंच गई है। औसतन हर दिन तीन से अधिक मरीज पाए गए। वहीं इस पहले संक्रमित मरीज को स्वस्थ होने में महज बारह दिन लगे। इन बारह दिनों में पॉजिटिव मरीज की दो रिपोर्ट निगेटिव आने पर 21 अप्रैल को अस्पताल से घर भेज दिया गया। तब से अब तक जिले में 211 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। औसतन जिले में हर दिन दो से अधिक मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इन 94 दिनों में जिले के 61.76 प्रतिशत पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें तीन माह की बच्ची से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। ऐसे में कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि अधिक से अधिक एहतियात बरतें। ऐसे कर कोरोना की जंग को जीता जा सकता है।
जिले के आंकड़े पर
- कुल संक्रमितों मरीज : 340
- कुल स्वस्थ होने वाले मरीज : 211
- कुल मौतें : 09
- कुल सैंपल : 14,195
- कुल सैंपल रिपोर्ट : 11,641
- कुल सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी : 2554
घर से बाहर रहने पर ये करें
- किसी से हाथ नहीं मिलाएं
- किसी अंजान चीज को नहीं छूएं
- बराबर हाथ सैनिटाइज करते रहें
- मास्क और गलव्स का इस्तेमाल करें
- सिर ढक कर रखें
- मास्क के आगे साइड को न टच करें
बाहर से घर आने पर ये करें
- दरवाजे की कुंडी न छूएं
- पैर से गेट खोले
- परिवार में किसी को टच न करें
- जूटे मोजे बाहर निकालें
- कपड़े भी बाहर निकालें
- सीधे बाथरूम जाएं
- बाथरूम में टोटी छूने से पहले हाथ सैनिटाइज करें
- गर्म पानी से नहाएं
- नाक अच्छे ढंग से साफ करें
- दो मिनट तक साबुन शरीर में लगे रहने दे
घबराए नहीं बरतें सावधानी, 94 दिन में ठीक हुए 61 फीसदी मरीज