{"_id":"5f0b529c8ebc3e637d41ba4e","slug":"corona-jpnagar-news-mbd3556001139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री के संपर्क में रहे 40 करीबी-समर्थकों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री के संपर्क में रहे 40 करीबी-समर्थकों के सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शनिवार को कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद से उनसे संपर्क में आए करीबियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उनके कार्यक्रम में शामिल रहे विहिप नेता समेत चालीस करीबियों और समर्थक गजरौला और हसनपुर सीएचसी पहुंचे। जहां कोरोना टेस्ट के लिए सैैंपल कराया। जबकि कुछ नेताओं ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पास अभी तक लखनऊ से मंत्री के क्लोज कांटेक्ट की सूची नहीं आई है।
कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान चार जुलाई की शाम पांच बजे पांच जुलाई शाम पांच बजे तक चौबीस घंटे जिले में रहे। इस दौरान रात्रि विश्राम किया। कैंप कार्यालय में कार्यकर्ता और समर्थकों से मिले। लोगों की समस्याएं भी सुनी। पांच जुलाई को हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव करनपुर माफी में विधायक और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में करीब पचास लोग मौजूद रहे। यहां से निकलने के बाद वह जोया सीएचसी पहुंचे। जहां आयुष वार्ड का शुभारंभ किया था। इसके बाद शाम को वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शनिवार को कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। वह कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद से पांच जुलाई को उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल भाजपाइयों और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि हर कोई शारीरिक दूरी की बात कह रहा है। वहीं रविवार को कैबिनेट मंत्री करीबी और समर्थक हसनपुर और गजरौला सीएचसी पहुंचे। हसनपुर में 35 लोगों ने अपना सैंपल कराया। वहीं गजरौला में पांच लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट कराया। इसके अलावा कुछ नेताओं ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
टेस्ट कराया तो पॉजिटिव का डर, नहीं कराया तो बीमारी का
अमरोहा। कैबिनेट मंत्री के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद करीबियों और समर्थकों में खलबली मची है। उन्हें पॉजिटिव होने का डर सता रहा है। जांच कराया तो पॉजिटिव का डर हैं नहीं कराया तो बीमारी का डर है। फिलहाल कुछ करीबी इसी पशोपेश में हैं।