फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

मुंबई-दिल्ली से लौटे तीन बारबर समेत चार कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
corona
अमरोहा। जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। गुरुवार को आई 40 सैंपलों की रिपोर्ट में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें तीन संक्रमित मुंबई और एक दिल्ली से लौटा है। तीन पॉजिटिव युवक मुंबई और दिल्ली में बारबर हैं। जबकि एक मुंबई में टेलर है। चारों संक्रमितों को विम्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया। चार नए और केस मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार तक 1189 लोगों को सैंपल लिए थे। इसमें में से 1113 की रिपोर्ट आ चुकी है। 1075 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। वहीं 86 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी थी। गुरुवार की सुबह 40 मरीजों की जांच रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। इसमें चार लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें दो अमरोहा और दो हसनपुर क्षेत्र के हैं। जो मुंबई में बारबर और टेलर का काम करते हैं। सभी 17 मई को ट्रक व अन्य वाहनों में सवार होकर अमरोहा पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। 18 और 19 मई इसका सैंपल कराया गया था। चार और नए केस सामने आने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मची। देर शाम तक पुलिस प्रशासन ने चारों इलाकों को सील कर पुलिस तैनात कर दी गई है। इसके परिजनों को क्वारंटीन कराया गया है। लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। सभी को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed