फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Corona: Do not repeat the mistake of last year, people should be cautious on Holi

कोरोना : पिछले साल की गलती ना दोहराएं, होली पर सतर्क रहें लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Corona: Do not repeat the mistake of last year, people should be cautious on Holi
हसनपुर। होली का पर्व मनाने के लिए विदेशों एवं दूरदराज के शहरों से लोग अपने घर आए हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। पिछले वर्ष विदेशों से आने वाले लोग बिना जांच कराए ही होली के त्यौहार पर होली के कार्यक्रमों में शामिल हो गए थे और कोरोना तेजी से बढ़ा था। इस तरह की गलती अब भी दोहराई जा रही है। लोग विदेशों से आ रहे हैं और ऐसे शहरों से आ रहे हैं, जहां कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है लेकिन कोरोना की जांच कराने से लोग कतरा रहे हैं। होली के हुड़दंग में ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की बात की जाए तो पिछले वर्ष जनवरी और फरवरी में कोरोना के मरीजों की संख्या बहुत कम थी। मार्च में भी स्थिति कंट्रोल में थी। लेकिन होली के पर्व पर आयोजित कार्यक्रमों के बाद से संक्रमितों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ था। एक अनुमान के मुताबिक तहसील क्षेत्र में हजारों की तादाद में ऐसे लोग अपने घर होली का त्योहार मनाने आए हैं। जो महाराष्ट्र, दिल्ली, मुंबई, गुजरात, कोलकाता आदि ऐसे प्रदेशों में नौकरी करते हैं, जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इनमें विदेश से आने वाले लोगों की संख्या भी अच्छी खासी है। परेशानी की बात है कि ऐसे लोग घर आने से पहले कोरोना टेस्ट नहीं करा रहे हैं। तो ऐसे लोगों से होली के त्योहार पर सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। उनसे बिना मास्क लगाए होली ना मिलें। गले मिलने की बजाय हाथ जोड़कर शुभकामनाएं दे सकते हैं। होली मिलते समय शारीरिक दूरी का ख्याल रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

-होली के त्योहार पर एक दूसरे के गले मिलने की बजाय शारीरिक दूरी का पालन करें। बाहर से आने वाले लोग कोरोना की जांच कराएं। कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। सावधानी और सतर्कता ही इससे बचा सकती है। -डा.अमित बरू, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed