फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   corona

नगर में छह कोरोना संक्रमित रोगी पाए गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
corona
मंडी धनौरा। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोई भी ऐसा दिन नहीं बीत रहा कि कोई संक्रमित न निकले हों। शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में नगर के छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पूर्व में कोरोना संक्रमित आएं एयरकंडीशंड के मैकेनिक के परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। अन्य दो में एक निजी चिकित्सक की बेटी व महिलाकर्मी शामिल है। सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया है। मैकेनिक के घर के एरिया को सील करने की तैैयारी में प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को नगर के एक निजी चिकित्सक की पत्नी व एक मैकेनिक की कोरोना जांच पॉजिटिव आई थी। उनके परिजनों का नमूना भी जांच को भेजा गया था। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में मैकेनिक की पत्नी, दो बेटे व एक बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई है। निजी चिकित्सक की बेटी व अस्पताल में काम करने वाली एक महिलाकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। छह कोरोना संक्रमित रोगी पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अमरोहा से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम मैकेनिक के परिजनों को अपने साथ ले गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अमोल सिंह ने बताया कि मैकेनिक के घर के एरिया को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच दिन में 14 संक्रमित पाए गए
मंडी धनौरा। बीते पांच दिन में नगर व ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या 14 हो गई है। कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ने से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। मैकेनिक का तमाम घरों में आना जाना था। अभी स्वास्थ्य विभाग ने क्लोज कांटेक्ट वाले लोगों की ही कोरोना जांच कराई थी। निकटवर्ती एक गांव में चार कोरोना संक्रमित रोगी है। अभी स्वास्थ्य विभाग को उन 112 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है जिनका नमूना बुधवार को लिया गया था। इनमें 87 लोग तो उस निजी बैंककर्मी की गली में रहने वाले हैं, जिसकी कोरोना जांच पॉजिटिव आई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अमोल सिंह ने लोगों से सामाजिक दूूरी का पालन करने व लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed