{"_id":"6865922ba4e09a98ec062984","slug":"cooperative-society-locked-farmers-wandered-around-to-buy-urea-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-142909-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सहकारी समिति पर ताला, यूरिया खरीदने को भटकते रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सहकारी समिति पर ताला, यूरिया खरीदने को भटकते रहे किसान
Thu, 03 Jul 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
किसान सेवा सहकारी समिति कर्मल्लीपुर पर बुधवार दोपहर 12 बजे तक ताला लटका रहा। यूरिया लेने कई किसान परेशान होकर लौट गए। 12 बजे के बाद आए कर्मचारी ने खराब हुआ खाद दिया तो किसानों ने लेने से इन्कार कर दिया। इस दौरान किसानों की उससे नोकझोंक भी हुई। उन्होंने डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कर्मल्लीपुर सहकारी समिति का भवन गांव रहदरा में है। कसेरुआ निवासी तालिब अली, राहिद, साहिल, सुनपुर कलां निवासी जयकरन सिंह, आदित्य, सलाउद्दीन आदि बुधवार सुबह 10 बजे सहकारी समिति पर आए, जहां ताला लटका था। उन्होंने समिति के कर्मचारी को फोन किया तो उसने आधे घंटे में आने की बात कही, लेकिन वह 10.30 बजे के बाद भी नहीं आया। फिर फोन करने पर दस मिनट में आने का आश्वासन दिया, लेकिन नहीं आया।
इसके बाद में उसने किसी का फोन भी नहीं उठाया। वह दोपहर 12 बजे के बाद आया। तब तक कई किसान लौट चुके थे। उसने किसानों को खराब हुआ खाद दिया। जिसे लेने से किसानों ने इन्कार कर दिया। किसानों ने डीएम से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एडीओ सहकारिता संदीप कुमार का कहना है कि वह समिति के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखेंगे।