{"_id":"675b44923a20308679079ef9","slug":"controversy-over-deletion-of-names-of-six-advocates-from-voter-list-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-130667-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छह अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची से काटने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छह अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची से काटने पर विवाद
Fri, 13 Dec 2024 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। बार एसोसिएशन की मतदाता सूची से एल्डर कमेटी द्वारा छह अधिवक्ताओं के नाम काटे जाने से विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। वर्तमान कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के नाम दोबारा से सूची में शामिल करने के लिए उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से शिकायत करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि बुधवार को एल्डर कमेटी ने बैठक कर बार एसोसिएशन के सालाना चुनाव कराने की घोषणा की थी। एल्डर कमेटी ने चुनाव की घोषणा के साथ 151 मतदाताओं की सूची भी जारी की है। जबकि कार्यकारिणी ने 157 मतदाताओं की सूची जारी की है। जिन छह अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। हुए हैं। उनके बारे में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष तिलक राज चौहान का कहना है कि जिनके नाम वोटर लिस्ट में से काटे गए हैं। वे अधिवक्ता वकालत के लिए तहसील में नहीं आते हैं। कार्यकारिणी ने एल्डर कमेटी के फैसले पर प्रश्न चिह्न लगाया है। संयुक्त सचिव अनुज त्रिवेदी का आरोप है कि कमेटी दोहरी नीति अपना रही है। कुछ लोगों को निशाना बनाया गया है। जबकि कुछ अन्य अधिवक्ता अभी भी तहसील में ऐसे है जो वकालत नहीं कर रहे हैं। एल्डर कमेटी को उनके नाम भी सूची में शामिल नहीं करने चाहिए थे। उन्होंने काटे गए अधिवक्ताओं के नाम सूची में शामिल करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर बार काउंसिल से शिकायत करने की चेतावनी भी दी है।