फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Contract worker scorched by current dies during treatment, uproar

करंट से झुलसे संविदा कर्मी की उपचार के दौरान मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Contract worker scorched by current dies during treatment, uproar
आदमपुर थाना क्षेत्र में करंट से झुलसे लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत हो गई। संविदा कर्मी की मौत से नाराज लोगों ने बिजलीघर पर पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हयातपुर गांव निवासी चंद्रपाल (30) पुत्र रामचरन बिजलीघर नगला खादर पर संविदाकर्मी के रूप में लाइनमैन के पद पर तैनात था। सोमवार दोपहर लगभग दो बजे हाइटेंशन लाइन पर काम करने के लिए भैंसरी गांव गया था। लाइन पर काम करने से पूर्व शट-डाउन लिया था। लेकिन अचानक लाइन में करंट आने से वह झुलस गया था। मंगलवार को मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजन शव लेकर नगला खादर बिजली घर पहुंच गए। बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा होता देख बिजली घर पर तैनात कर्मचारी चले गए। सूचना मिलने पर आदमपुर पुलिस पहुंच गई। विद्युत अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मामला शांत कराया गया।आदमपुर थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि मामले में यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed