फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Contract worker dies during treatment, dead body thrown at doctor relative house

Moradabad: झोलाछाप के इलाज के दौरान संविदा कर्मी की मौत, रिश्तेदार के घर पर फेंक गया शव

Fri, 25 Aug 2023 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Updated Fri, 25 Aug 2023 01:43 AM IST
सार

परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली। मरीज की मौत होने के तुरंत बाद झोलाछाप भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Contract worker dies during treatment, dead body thrown at doctor relative house
मुरादाबाद में मरीज की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस अकादमी के संविदा कर्मी की झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई। आरोप है कि झोलाछाप उसके शव को रिश्तेदार के घर फेंक कर भाग गया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के फलैदा गांव निवासी 22 वर्षीय मनोज सिंह पुलिस अकादमी में संविदा कर्मी के रूप में काम करता था।

विज्ञापन


वह यहां घास काटने का काम करता था। मनोज के भाई अरविंद सिंह ने बताया की मनोज को दो दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद वह लोग उसका इलाज कराने डिडौरा गांव निवासी एक झोलाछाप के पास ले गए और भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


यहां पर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने कहा की वह मनोज को कहीं दूसरे डॉक्टर के पास ले जा रहे हैं लेकिन झाेलाछाप ने कहा की वह ठीक कर देगा। उस पर भरोसा रखें। रात में किसी समय मनोज की हालत खराब हो गई तो वह बिना परिजनों को बताए ही किसी अन्य स्थान पर इलाज के लिए ले गया लेकिन मनोज की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद झोलाछाप बिना किसी को बताए ही मनोज को रिश्तेदारों के घर फेंक कर चला गया। सुबह परिजनों को मामले का पता चला तो हंगामा मच गया और झोलाछाप चिकित्सक भाग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

थाना प्रभारी विप्लव शर्मा ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed