फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Contract lineman of electricity department died in road accident

सड़क हादसे में बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman of electricity department died in road accident
बिजलीघर से ड्यूटी कर लौट रहे संविदा लाइनमैन की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

यह हादसा बिजनौर रोड स्थित लकड़ा चौराहे पर प्रथमा बैंक के सामने हुआ। अकबरपुर पट्टी गांव में धर्मपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका दूसरे नंबर का बेटा सुनील कुमार दाऊद सराय बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सुनील कुमार ड्यूटी कर अमरोहा की तरफ आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बिजनौर रोड पर लकड़ा चौराहे से प्रथमा बैंक के सामने पहुंची तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में सुनील कुमार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद एकत्र हुई भीड़ ने चालक को डीसीएम समेत पकड़ लिया लेकिन बाद में किसी तरह चालक गच्चा देकर डीसीएम लेकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

परिजनों ने डीसीएम और आरोपी चालक को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सुशील वर्मा ने बताया कि सुनील के भाई अनिल कुमार की तहरीर पर डीसीएम नंबर के आधार पर उसके अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed