{"_id":"689114dec4d562e15d06bd62","slug":"continuous-rains-pose-flood-threat-in-villages-of-khadar-region-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-145128-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लगातार बारिश से खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लगातार बारिश से खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा
Tue, 05 Aug 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। पहाड़ों व मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। खादर के गांवों के सटकर बह रही गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा नदी का जलस्तर तटबंध के बराबर चल रहा है।
तहसील के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा रहता है। इनमें पपसरी खादर, मोहसनपुर, सीपीया फार्म, रसूलपुर भांवर, मुकारमपुर, झुंडपुरा, चांदरा फार्म, इब्राहीमपुर, विशावली, शीशोवाली, चांदरा फार्म, आशुवाला, रमपुरा खादर आदि गांव शामिल हैं। बरसात के मौसम में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर इन गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो जाता है।
पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। मोहसनपुर के ग्राम प्रधान हरिश्चंद का कहना था कि गंगा नदी का जलस्तर तटबंध के समानांतर चल रहा है। कभी भी बाढ़ की स्थिति बन सकती है। एसडीएम विभा श्रीवास्तव का कहना है कि बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की पूरी तैयारी है। उन्होंने बाढ़ आशंकित गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।