{"_id":"663d45f0737b7047d70ce654","slug":"construction-of-tank-in-78-villages-hanging-in-balance-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-118376-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अधर में लटका 78 गांवों में टंकी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अधर में लटका 78 गांवों में टंकी का निर्माण
Fri, 10 May 2024 03:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 10 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सरकार की मंशा है कि गांवों में हर घर में शुद्ध जल मुहैया हो। इसके लिए गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकियों का निर्माण भी कराया जा रहा है। लेकिन जिले में योजना परवान चढ़ती नहीं दिख रही है।। वजह, टंकियों का निर्माण एवं पाइपलाइन बिछाए जाने का काम जिले में कछुआ गति से चल रहा है। इतना ही नहीं, जिले के लगभग 78 गांवों में पिछले करीब एक माह से अधिक योजना के तहत होने वाले काम ही बंद पड़े हुए हैं।
सरकार की ओर से जल जीवन मिशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जिले में अलग-अलग कंपनियों को टंकी के निर्माण एवं पाइपलाइन बिछाने जिम्मा सौंपा गया है। जोकि गांवाें में हर घर में शुद्ध जल पहुंचाने का काम करेंगे। लेकिन धीमी गति से हो रहे निर्माण को देखते हुए अभी हर घर में शुद्ध जल पहुंचने का सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है। योजना के तहत गांवों में पाइपलाइन का काम, बाउंड्री, बोरबेल, सोलरपेनल, टंकी बनाने का काम किया जा रहा है। कार्यों में निर्माण की गति को देखने के लिए सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा द्वारा जिले में सर्वे कराया गया था। जिसमें लगभग 78 गांवों में टंकियों का निर्माण संबंधी कार्य एक माह से भी अधिक दिनों से बंद पड़ा हुआ है। जिसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिले की 576 पंचायतों में जल जीवन मिशन योजना के तहत काम किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पानी की टंकी बनाने, बोरवेल बनाने समेत कई काम कराए जा रहे हैं। लेकिन सीडीओ द्वारा कराए गए सर्वे में जिले के 78 गांवों में काम नहीं चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार भी गांवों में पिछले काफी दिनों से काम बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
-- --
तोड़ी गईं सड़कें भी नहीं हुईं दुरुस्त
योजना के तहत हर घर में जल पहुंचाने के लिए सड़कों को तोड़कर पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाना है। जिसके तहत कई गांवों में सड़कों को तोड़ा गया है। लेकिन पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। वहीं कई गांवों में पाइप लाइन बिछाने का काम ही अधूरा पड़ा हुआ है।
सीडीओ द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार हसनपुर ब्लॉक में सबसे अधिक गांवों में योजना के तहत होने निर्माण कार्य में शिथिलता बरती जा रही है। यहां 25 गांवों में निर्माण का कार्य बंद पड़ा है। जबकि पांंच गांवों में निर्माण का काम शुरू ही नहीं किया गया।