फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Construction of Ashram Vidyalaya completed with an expenditure of Rs 26 crore, operational from next session

Amroha News: 26 करोड़ से आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण पूरा, अगले सत्र से संचालन

Sun, 28 Sep 2025 08:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 28 Sep 2025 08:58 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ashram Vidyalaya completed with an expenditure of Rs 26 crore, operational from next session
हसनपुर (अमरोहा)। गांव सोंहत में आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह विद्यालय 26 करोड़ की लागत से बनाया गया है। विद्यालय का संचालन वर्ष 2026 के शिक्षा सत्र से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। विद्यालय का संचालन शुरू होने से यहां छात्र-छात्राओं को बेहतर सहूलियतों के साथ शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सोंहत में 40 बीघा भूमि में आश्रम पद्धति के विद्यालय का निर्माण कराया गया है। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के प्रयासों से आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कार्य वर्ष 2021 में शुरू किया गया था। तभी से निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा था। विद्यालय भवन के साथ ही आवासीय भवन, किचन एवं डाइनिंग ब्लॉक भी बनकर तैयार हो गए हैं। रंगाई- पुताई का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

आधुनिक शिक्षा के साथ- साथ यहां छात्र-छात्राओं को संस्कारवान बनाने के लिए पाठ्यक्रम उपलब्ध रहेंगे। नवोदय विद्यालय के तर्ज पर आश्रम पद्धति विद्यालय में भी छात्र-छात्राओं के आवासीय की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। माना जा रहा है कि इस विद्यालय में वर्ष 2026 के शिक्षा सत्र का संचालन शुरू हो सकता है। इसमें कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed