{"_id":"684204ec3c10d0782f0d21f4","slug":"constable-suspended-for-extorting-money-from-salon-owner-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-141259-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सैलून संचालक से रुपये ऐंठने वाला सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सैलून संचालक से रुपये ऐंठने वाला सिपाही निलंबित
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
गांव बसी मुस्तकम निवासी सैलून संचालक से सात हजार रुपये ऐंठने के आरोपी सिपाही अजीत बालियान को एसपी ने निलंबित कर दिया है। बसी मुस्तकम निवासी मोहम्मद फारुख शेरपुर गांव में हेयर कटिंग सैलून चलाता है। उसने किस्तों पर एक एलईडी ली थी।
फारुख का आरोप था कि शेरपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अजीत बालियान उससे 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। उसने सैलून पर रखा इन्वर्टर व बैटरी बेचकर सिपाही को सात हजार रुपये दिए थे। फारुख ने एसपी को एक पत्र प्रेषित कर अजीत बालियान पर डरा धमका कर सात हजार रुपये ऐंठने की शिकायत की थी। एसपी ने मामले की जांच सीओ श्वेताभ भास्कर को सौंपी थी। जांच में सैलून संचालक के आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट एसपी को प्रेषित की गई थी। एसपी ने सिपाही अजीत को निलंबित कर दिया। एसपी ने चेतावनी दी है कि भ्रष्टाचार किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही एसपी की कार्रवाई से पुलिसकर्मी सतर्क हो गए हैं।