फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Constable Recruitment Exam: 17088 candidates appeared for the exam in two days

सिपाही भर्ती परीक्षा : दो दिन में 17088 की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Constable Recruitment Exam: 17088 candidates appeared for the exam in two days
अमरोहा। सिपाही भर्ती परीक्षा शुक्रवार और शनिवार को आयोजित होगी। नौ केंद्रों पर दो पालियों में होने वाली परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। दो दिनों में 17088 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बृहस्पतिवार देर शाम से ही परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। रेलवे स्टेशन पर भी परीक्षार्थी डेरा डालकर तैयारी करते रहे।
विज्ञापन

पहले 23, 24 और 25 अगस्त को लगातार सिपाही परीक्षा हुई थी। चार दिन बाद फिर से अमरोहा में परीक्षा हो रही है। इसमें हरियाणा, झारखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड राज्यों से अभ्यर्थी शामिल हाे रहे हैं। इसके अलावा मंडल में मुरादाबाद, रामपुर और संभल के परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। 30 और 31 अगस्त को होने वाली परीक्षा में दोनों पालियों में 8544-8544 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियाें को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूर्व की तरह ही सुविधा मिलेगी। उनके लिए बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, हाईवे से ऑटो, टेंपो, ई-रिक्शा के संचालन पर कोई रोक नहीं होगी। पुलिस पूर्व की तरह तैनात रहेगी। वहीं, शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन

ये हैं परीक्षा केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर व जेएस हिंदू महाविद्यालय के ब्लॉक ए व बी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान

- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास होते हुए पाकबड़ा होकर मुरादाबाद जाएंगे।
- नौगांवा से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाला वाहन यहियापुर बाईपास से होते हुए अमरोहा और मुरादाबाद जाएंगे।

- नौगांवा से दिल्ली जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास से धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।
- अतरासी चौकी हाईवे से अमरोहा आने वाले वाहन आरटीओ से कल्याणपुरा रोड से बंबूगढ़ से काकर सराय से कांठ रोड से माया धर्मकांटा से होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

- शहर अमरोहा से जोया, मुरादाबाद, दिल्ली (हाईवे) पर जाने वाले वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ से जोया हाईवे की तरफ जाएंगे।
- अमरोहा शहर से नौगांवा जाने वाला वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से होते हुए नौगांवा जाएंगे।

- जोया से अमरोहा आने वाला वाहन बंबूगढ़ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा, कैलसा रोड से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
- कोई भी ई-रिक्शा और ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आएगा, सभी कैलसा बाईपास होते हुए कांठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

- बंबूगढ से लेकर रीगल होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा और ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed