फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Conspiracy to convert the country into labor: Rakesh Tikait

देश को लेबर में तब्दील करने की साजिश: राकेश टिकैत

Sun, 15 Sep 2024 05:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to convert the country into labor: Rakesh Tikait
गजरौला (अमरोहा)। गांव मोहरका पट्टी में आयोजित पंचायत में भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार का मुकाबला ताकत से किया जाएगा। उन्होंने नाम लिए बिना प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि 13 महीने तक किसान उनके महल को घेर कर बैठे रहे, लेकिन उन्होंने बाहर निकल कर नहीं देखा। किसान को जमीनहीन और लेबर में तब्दील करने की साजिश रची जा रही है। जिसका मुकाबला संगठित होकर ही किया जा सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि राजा को अहंकारी नहीं होना चाहिए। वह इंसाफ करने का काम करता है। अब एक महीने से हिंदू-मुस्लिम विवाद कराने पर उतर गए। हिंदू जातियों को लड़ाने का काम कर दिया गया है। किसानों को इन मुद्दों से दूर रहना है। कहा कि इस आंदोलन की उत्पत्ति बिजली आंदोलन से हुई। 40 साल बाद वही नौबत आ गई है। एक किलोवाट का कनेक्शन दो किलोवाट कर दिया गया। दो किलोवाट का चार किलोवाट कर दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मांग रखी कि सोलर ऊर्जा के एक किलोवाट के कनेक्शन मुफ्त दिए जाएं। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह, दानवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉ.चंद्रपाल सिंह, वेदपाल सिंह, सदाकत अली, रशीद प्रधान, भूरे खां, शादाब खां, शानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन








भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि किसान को जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। इस देश को गरीब बना कर लेबर बनाना है। गांव से लेबर आएगी, इसलिए गांवों को बर्बाद करने की तैयारी है। किसान को अपने उत्पाद बेचने के लिए खरीदार नहीं मिल रहे, लेकिन जमीन बेचने का नाम लेते ही खरीदार आ जाते हैं। व्यापारी वर्ग अपना पैसा जमीन में लगा रहा है। यह बड़ा षडयंत्र है। लोगों से भी कहा कि अपने बच्चों को पढ़ाओ और कारोबार में लगाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed