{"_id":"687d54e76eb7cc31f5015982","slug":"congressmen-will-gherao-the-collectorate-tomorrow-to-resolve-problems-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-144164-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: समस्याओं के निस्तारण को लेकर कल कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: समस्याओं के निस्तारण को लेकर कल कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे कांग्रेसी
Mon, 21 Jul 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिला कांग्रेस कमेटी अमरोहा के नौगांवा सादात व अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में 22 जुलाई को जन समस्याओं के समाधान के लिए कलक्ट्रेट पर होने वाले विरोध प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा 22 जुलाई को समस्याओं के समाधान के लिए कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। शासन और प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के गंभीर नहीं है। किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रही है। कई-कई घंटे बरसात में खड़े होने के बावजूद भी यूरिया खाद नहीं मिल रही है। पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। सड़कें टूटी हुई हैं। छुट्टा पशुओं की समस्या भयंकर है। किसान सम्मन निधि का लाभ किसानों को पूरी तरह से मिल नहीं रहा है।
बैठक में सर्व सम्मति से जिले में चल रहे संगठन सृजन अभियान की निगरानी समिति का गठन भी किया गया। निगरानी समिति के लिए हाजी खुर्शीद अनवर, तारिक मोहम्मद खान, चौधरी सुखराज सिंह, मोमराज सिंह पंवार, हरि सिंह मौर्य, अफसर अली वारसी, फैज आलम राईनी, अली इमाम रिजवी, फिरोज कमाल अब्बासी, डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी, मास्टर इंद्रपाल सिंह, डॉ. महेंद्र प्रताप शर्मा को नामित किया गया। इस दौरान राजकुमार अरुण, सचिन चौहान, अनवर हुसैन, शाहिद सिद्दीकी खेड़ी, मेराजुल जफर आदि मौजूद रहे।