फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congressmen who came to burn the effigy of MP Anurag Thakur clashed with the police, the effigy was snatched away.

Amroha News: सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक, पुतला छीना

Thu, 01 Aug 2024 03:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Congressmen who came to burn the effigy of MP Anurag Thakur clashed with the police, the effigy was snatched away.
जोया। संसद भवन में अमर्यादित भाषा बोलने के मामले में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेसियों की डिडौली पुलिस से झड़प हो गई। पुतले को लेकर खींचतान और जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस कांग्रेसियों से पुतला छीन कर ले गई। गुस्साए कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि संसद भवन में अमर्यादित भाषा बोलना बीजेपी के सांसद व मंत्रियों की पुरानी आदत बन गई है। सांसद अनुराग ठाकुर अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया व शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता जोया में एकत्र हुए। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने पुतले को छीन लिया। जिसके चलते कांग्रेसी पुतला नहीं फूंक सके। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के सांसद नेता और मंत्री लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन की गरिमा को बार-बार ठेस पहुंचाते हैं। उन्हें संसद के सम्मान का कोई भी ख्याल नहीं है। राहुल गांधी जातिगत जनगणना करने की मांग लगातार सरकार से कर रहे हैं, लेकिन यह कार्य नहीं कराया जा रहा। क्योंकि अगर जाति का जनगणना हो गई तो दलितों, शोषित व वंचितों और पिछड़ों को उनका हक और अधिकार मिल जाएगा। भाजपा के लोग भारत की संस्कृति को नहीं पहचानते, न उस पर अमल करते है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के विरुद्ध टिप्पणी की है, उसकी कांग्रेस घोर निंदा करती है। ऐसे सांसद को तत्काल संसद के सदस्यता से निलंबित करना चाहिए। शहर अध्यक्ष फैज आलम राइनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में संसद की गरिमा को तार-तार करने वाली भाषा का इस्तेमाल होता है, परंतु ये दोनों नेता कोई भी हस्तक्षेप नहीं करते हैं। इस दौरान जिला महा सचिव राजकुमार, अरुण, मेराजुल जफर, इंतजार मेहंदी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतकिया नकवी, मनोज कटारिया, मोहसिन अली, हाजी फहीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed