फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congressmen took out Nyaya Mashal Yatra in the city

Amroha News: शहर में कांग्रेसियों ने निकाली न्याय मशाल यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out Nyaya Mashal Yatra in the city
अमरोहा। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में न्याय मशाल यात्रा निकाली गई। गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुरू हुई मशाल यात्रा आजाद रोड, जेएस हिंदू कॉलेज चौराहा होते हुए ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक पर दीप जलाकर के साथ समाप्त हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में रविवार को शहर में न्याय मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा से पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, जोकि विभिन्न राज्यों से होती हुई मुंबई पहुंच कर समाप्त होगी। कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा अन्याय और अहंकार के विरुद्ध न्याय की ललकार है। भारत के लोगों को न्याय का हक मिलने तक यह जारी रहेगी। देश के अंदर लोकतंत्र व प्रजातंत्र पूरी तरह समाप्त हो रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा है। सरकार अभी तक भी गन्ना मूल्य भी घोषित नहीं कर सकी है। महंगाई से जनता त्रस्त हो रही है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को जाति और धर्म की राजनीति करके बांटने का काम कर रही है। गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुई न्याय मशाल यात्रा आजाद रोड, जेएस हिंदू कॉलेज, मंडी चौब चौराहा, मुरादाबादी गेट होते हुए ब्लॉक कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पर दीप जलाने के साथ समाप्त हुई। इस मौके पर प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी अनीश विशाल अंसारी, शहर अध्यक्ष फैज आलम रायनी, शमीम अय्यूब, अब्दुल सत्तार सैफी, पीसीसी सदस्य आभा चौधरी, नरेंद्र चौधरी, राजकुमार अरुण, मयंक कुमार, हरिओम पुष्कर, सरदार इंद्र सिंह, आफाक खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed