फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congressmen took out India Jodo Yatra in the city

कांग्रेसियों ने शहर में निकाली भारत जोड़ो यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:21 AM IST
सार

कांग्रेसियों ने शहर में निकाली भारत जोड़ो यात्राअमरोहा।ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है।यह यात्रा भारत के लगभग 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
Congressmen took out India Jodo Yatra in the city

विस्तार

कांग्रेसियों ने शहर में निकाली भारत जोड़ो यात्रा
विज्ञापन

अमरोहा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। जिला कांग्रेस के ओमकार कटारिया के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति से आजाद रोड, आंबेडकर पार्क, हिंदू कॉलेज, बड़ा बाजार, कोतवाली, गुजरी, शफातपोता, दानिशमंदान होते हुए भारत जोड़ो यात्रा टीपी नगर चौराहे तक निकाली गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया। ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। यह यात्रा भारत के लगभग 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा भारतवासियों के लिए न्याय की हुंकार होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी ने दूषित राजनीति करके इस भारत देश को धर्मों एवं जातियों में बांट दिया है। इस दौरान शमीम अय्यूब, चौधरी सुखराज सिंह, फैज आलम रायनी, अब्दुल सत्तार सैफी, खुर्रम खान, चौधरी नरेंद्र सिंह, मोहसिन अली तुर्क, निसार अहमद, टिंकू गुर्जर, साजिद अल्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed