{"_id":"67f9785417205acbe2007226","slug":"congressmen-protest-against-the-arbitrariness-of-private-schools-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-137846-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियाें का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेसियाें का प्रदर्शन
विज्ञापन
अमरोहा। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने माेर्चा खोला है। पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें कोर्स-ड्रेस व फीस के नाम पर वसूली करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, सदर तहसील में भी शहर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। कहा, निजी स्कूल शिक्षा को व्यवसाय बना रहे हैं। स्कूल प्रबंधन मनमानी फीस वसूल रहे हैं। साथ ही अभिभावकों को अपनी चुनिंदा दुकानों से ही किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। महंगाई के इस दौर में अभिभावकों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ घर चलाना मुश्किल हो रहा है, दूसरी तरफ स्कूलों की मनमानी से परेशान हैं।
उनकी पार्टी मांग करती है कि निजी स्कूलों के लिए फीस, किताबों और ड्रेस को लेकर नई नियमावली बनाई जाए। इस दौरान चौधरी सुखराज सिंह, फैज आलम राईनी, मंगल सिंह गुर्जर, अली इमाम रजवी, ख्यालीराम राणा सहित आदि मौजूद रहे।