फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congressmen protest against inflation, sloganeering

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against inflation, sloganeering
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लिखे पोस्टर के साथ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर जल्दी ही महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां धरना प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है। जब देश में या जब किसी राज्य में चुनाव आते हैं तो महंगाई कम होती है। चुनाव जीतते ही महंगाई आसमान छू जाती है। 20 दिन से लगातार देश में डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। डीएपी खाद के दाम भी बढ़े हैं। महंगाई के लिए पूर्ण रूप से मोदी सरकार जिम्मेदार है। कहा कि भाजपा देश में धर्म और जाति की राजनीति करके सत्ता हथिया ले रही है। उसके बाद उनका देश की जनता से कोई सरोकार नहीं रहता। कांग्रेस पार्टी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रही है। धरने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी को सौंपा। इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह, कुंवर आसिम हुसैन साबरी, हाजी खुर्शीद अनवर, चौधरी नरेंद्र सिंह, सत्तार सैफ़ी, मास्टर इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र त्यागी, हरिओम पुष्कर, अफसर अली, धर्मेंद्र जाटव, यासिर अंसारी, मनोज कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed