{"_id":"6207e8456693e54c1e58aebb","slug":"congressmen-burnt-salim-khan-s-effigy-by-shouting-slogans-jpnagar-news-mbd4187027159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारेबाजी कर कांग्रेसियों ने फूंका सलीम खान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारेबाजी कर कांग्रेसियों ने फूंका सलीम खान का पुतला
विज्ञापन
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में अमरोहा के कांग्रेस प्रत्याशी सलीम प्रत्याशी का पुतला जलाते कांग्र?
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर/अमरोहा। कांग्रेसियों ने सलीम खान का पुतला जलाकर नाराजगी जताई। उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चंद पैसों के खातिर अमरोहा की जनता का सौदा करने का आरोप लगाया।
शनिवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हसनपुर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने सलीम खान का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सलीम खान को अमरोहा विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन सलीम खान ने अमरोहा की जनता एवं कांग्रेस पार्टी के साथ धोखा, छल कपट और विश्वासघात किया है। इसके लिए अमरोहा की जनता कभी उन्हें माफ नहीं करेगी। जिले की जनता और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। आरोप लगाया कि सलीम खान ने चंद पैसों के खातिर अमरोहा की जनता का सौदा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसी पार्टी को समर्थन नहीं किया है। इस दौरान चौधरी शमीम अयूब, महिपाल सिंह, नदीम चौधरी, नोमान खान, आफाक खान, चंदन भारती, ओम प्रकाश शर्मा, जयपाल सिंह आदि रहे।
पुतले तो सरकारों के भी फूंकते हैं, लेकिन चंद पैसों के खातिर जनता का सौदा करने के आरोप पर कोर्ट जाऊंगा। जिलाध्यक्ष को यह कोर्ट में साबित करना होगा। कटारिया बताएं, उन्होंने हसनपुर, नौगांवा सादात और धनौरा विधानसभा सीटें कितने में बेची हैं। अमरोहा सीट पर जिलाध्यक्ष पूरी तरह निष्क्रिय थे, उन्होंने सीट पर किसी बड़े नेता को प्रचार करने नहीं आने दिया। जिस कारण मुझे पार्टी छोड़नी पड़ी। - सलीम खान, प्रत्याशी कांग्रेस, वर्तमान में सपा में शामिल