फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congress workers left for Delhi to participate in the mega rally.

Amroha News: महारैली में भाग लेने को दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Congress workers left for Delhi to participate in the mega rally.
अमरोहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार को दिल्ली में आयोजित वोट चोर, गद्दी छोड़ो महा रैली में जनपद अमरोहा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजन बसों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी शोषितों, वंचितों, दलितों, आदिवासियों एवं पिछड़े वर्गों के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले ऐसे नेता हैं, जिनकी आज देश को सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सच्चाई को सत्ता तक पहुंचाने और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के मिशन पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

सुखराज सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मानवाधिकारों का हनन कर रही है और संविधान की मूल भावना का पालन नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों और गरीबों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य से वंचित रखना चाहती है, क्योंकि यह सरकार उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है। जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक गरीबों और वंचितों के हक के लिए संघर्ष करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस आंदोलन के माध्यम से जनता को उनका अधिकार दिलाने का काम करेगी। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी नौगांवा सादात रेखा रानी, शाहिद सिद्दीकी, मेराज उल जफर, इकबाल अंसारी, हर्षित चौधरी, तालिब इदरीसी, सुरेंद्र प्रजापति, शेर सिंह जाटव, इंतजार मेहंदी, चंद्रपाल चौहान, शमीम अब्बासी आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed