फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congress will organize a thanksgiving tour from June 11

Amroha News: लोकसभा क्षेत्र में 11 से 15 जून तक धन्यवाद यात्रा निकालेगी कांग्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Congress will organize a thanksgiving tour from June 11
अमरोहा। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र की जनता ने इंडिया गठबंधन को भरपूर समर्थन दिया है। इसलिए अमरोहा की जनता का आभार व्यक्त करने के लिए कांग्रेस 11 से 15 जून तक प्रत्येक विधानसभा में धन्यवाद यात्रा निकालेगी। जिसकी शुरुआत 11 जून से हसनपुर विधानसभा से होगी। 12 जून को नौगांवा, 13 जून को धनौरा, 14 जून को अमरोहा विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन

नगर के जोया रोड स्थित एक बैंक्वेट हाॅल में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रेस वार्ता हुई। सचिन चौधरी ने कहा कि अमरोहा लोकसभा की जनता ने इंडिया गठबंधन को बहुत समर्थन दिया। धन्यवाद रैली की शुरूआत हसनपुर विधानसभा से होगी। जिसके लिए हसनपुर विधान की जिम्मेदारी आसिम हुसैन साबरी,धनौरा विधानसभा में राजकुमार अरुण, अमरोहा विधानसभा में मयंक कुमार और फैज आलम रायनी, नौगांवा सादात में चौधरी सुखराज सिंह और नरेंद्र चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया, मनोज कटारिया, हरस्वरूप प्रधान, इकबाल अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed