{"_id":"6a5bdfbc9d8dfddbbc0b99bc","slug":"congress-farmers-organization-and-bhim-army-leaders-placed-under-house-arrest-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-168490-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कांग्रेस, किसान संगठनों और भीम आर्मी के नेताओं को किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कांग्रेस, किसान संगठनों और भीम आर्मी के नेताओं को किया नजरबंद
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री के जनपद दौरे के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और विपक्षी नेताओं को ज्ञापन देने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया। कई नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया, जबकि कुछ को कार्यालयों और रास्ते में ही रोक दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई को मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन उठाया गया कदम बताया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री को जिले की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपना चाहता था। इसके लिए 16 जुलाई को डीएम को पत्र देकर समय भी मांगा गया था। कांग्रेस का आरोप है कि मुलाकात कराने के बजाय प्रशासन ने सभी प्रमुख नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि जनहित के मुद्दे उठाने और सवाल पूछने से किसी को नहीं रोका जा सकता।
वहीं भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांगपत्र देने के लिए पदाधिकारी फाजलपुर स्थित कार्यालय से रवाना होने वाले थे। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सड़क पर ही रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को मुख्यमंत्री से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। वहीं, भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह को भी पुलिस ने उनके आवास से बाहर नहीं निकलने दिया। वहीं, भाकियू चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष राहुल सिद्धू को उनके गांव