फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   congress commeti warned yogi adityanath

लाठी-जेल की परवाह नहीं, गाय-बछड़ों के साथ योगी के घर में घुसेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
congress commeti warned yogi adityanath
किसान जन जागरण अभियान के तहत कांकर सराय में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक? - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। कहा कि गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए कार्यकर्ता तैयार हैं। किसानों की समस्या को लेकर सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस संघर्ष करेगी। अब लाठी-जेल की कोई परवाह नहीं है। छुट्टा पशुओं से छुटकारा नहीं मिला तो गाय-बछड़ा लेकर 17 मार्च को मुख्यमंत्री के घर में घुस जाएंगे।
विज्ञापन

वह शुक्रवार शाम किसान जन जागरण अभियान के तहत कांकर सराय स्थित मदरसा इस्लामिया अहले सुन्नत हातिम उल उलूम परिसर में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा की कथनी और करनी में फर्क बताया। कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले किसानों के मुद्दे पर खूब बातें किया करती थी, लेकिन तीन साल से गन्ना की कीमत को बढ़ाया तक नहीं है। किसान छुट्टा पशुओं से परेशान है। उसे उपज की कीमत नहीं मिल रही है। उनकी समस्या को जानने के लिए कांग्रेस ने 2.5 करोड़ लोगों से मिलने का प्लान बनाया है। सीएम योगी सदन में कहते हैं कि गांव में गोशाला खोल दिए हैं लेकिन हाल यह है कि अपने फसल के लिए किसान चौकीदार बन गया है। उन्होंने प्रदेश में पूर्ववर्ती भाजपा के शासनकाल में किसान विरोधी फैसले को गिनाया। कहा कि कल्याण सिंह या राजनाथ सिंह सभी के कार्यकाल में किसानों पर गोली चली है। उनके अरमानों को कुचलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जन जागरण अभियान के तहत प्रदेश में 800 आंदोलन और 12 हजार नुक्कड़ सभा होनी है। इसके तहत 25 फरवरी को प्रदेश के सभी विधायकों को कांग्रेसी मांगपत्र देेंगे। इसके बाद 28 फरवरी को सांसदों को पत्रक देंगे। उसके अगले चरण में तीन मार्च को सभी तहसील में प्रदर्शन करेंगे। जिला मुख्यालय पर छह मार्च को कलक्ट्रेट में जोरदार घेराव करेंगे। इसके बाद भी समस्या नहीं सुधरी तो 17 मार्च को गाय और बछड़ों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित घर में घुसेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, यूसुफ अली, ब्रह्मस्वरुप सागर, मेजर जेपी सिंह, हाजी शब्बन, जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, सलीम खान, ओमवीर यादव, शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ, सुखराज सिंह, डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी, हसन आरिफ, बाकर रजा नकवी, सरदार इंदर सिंह, डॉ. कमलेश सिंह, यासिर अंसारी, खुश्तर मिर्जा, हकीम अफजल अली, विनोद सक्सेना, महिपाल जाटव, फैज आलम राइनी, ऋषिपाल धीमान, सुधीर गिल, डॉ. महेंद्र शर्मा, अमित कुमार सोनू आदि रहे।
विज्ञापन

गन्ना मंत्री पूववर्ती सरकार में आंदोलन में साथ रहे, अब चुप
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गन्ना मंत्री सुरेश राणा की कार्यशैली पर सवाल उठाया। कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान विधान सभा में विरोध प्रदर्शन के दौरान हम लोगों के साथ रहते थे। किसानों की समस्या पर खूब बात करते लेकिन अब गन्ना मंत्री के तौर पर खामोश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बीमा का हिस्सा दोस्तों के पॉकेट में
पीएम किसान बीमा के लाभ नहीं मिलने के बारे में बताया। कहा कि किसानों से प्रीमियम वसूला जा रहा है लेकिन उन्हें मिल नहीं रहा है आखिर यह रकम कहां जा रहा है। यह सबसे बड़ा सवाल है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यह रकम पूंजीपतियों और उनके दोस्तों के पॉकेट में जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed