फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   congrees leader rashid alvi told

जुल्म के मामले में मोदी ने अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
congrees leader rashid alvi told
मंडी धनौरा(अमरोहा)। कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अलवी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जुल्म और अन्याय के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। अंग्रेजी हुकूमत में कभी इतने जुल्म के किस्से सुने थे लेकिन आज मोदी राज में यह साक्षात देखने को मिल रहा है। वह पार्टी की ओर से ग्राम डींगरा में आयोजित किसान चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश का किसान काले कृषि कानूनों के विरोध दिल्ली के चारो ओर भयंकर सर्दी में अपके हक और सम्मान के लिए बैठे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पूंजीपतियों के दबाव में सरकार की जायज मांगों को भी मानने को तैयार नहीं है। कड़ाके की ठंड में किसानों पर पानी की बौछार, आंसू गैस और रबर की गोलियां चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता को सरकार के मंत्री आतंकवादी, खालिस्तानी, देशद्रोही, आंदोलनजीवी करार दे रहे हैं। किसान आंदोलन को बदनाम करने की सरकार साजिश रच रही है। किसान चौपाल में किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को शहीद बताते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर ओमकार कटारिया, मानव त्यागी, इंदपाल सिंह, एमपी शर्मा, खुर्रम चौधरी, कालू प्रधान, जयपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed