फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Congratulation to MLA Tarara, did a road show

विधायक तरारा का अभिनंदन, रोड शो किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Congratulation to MLA Tarara, did a road show
Congratulation to MLA Tarara, did a road show - फोटो : DHANAURA
दोबारा भाजपा विधायक निर्वाचित होने पर राजीव तरारा के सम्मान में शनिवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। नगर में रोड शो किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कहा है कि कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की आदत डाल लेनी चाहिए। उन्हाेंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से ही दोबारा उनको विधानसभा में जाने का अवसर मिला है। इसके लिए वह क्षेत्र की जनता के साथ कार्यकर्ताओं के भी आभारी हैं। नगर के गोलघर से होली पार्क तक रोड शो किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लिए डांस करते चल रहे थे। इस मौके पर शरद गर्ग, गौरव अग्रवाल, कुसुम गोयल, राहुल अग्रवाल, दुजेंद्र सिंह कोकी, जसवीर जानी, अशोक सैनी, चिंतामणि अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, कुलदीप सिंह, अक्षय अग्रवाल, राजीव उपाध्याय, गुलाब अग्रवाल आदि मौजूद थे।

चुनाव से चर्चा में आए बुलडोजर का प्रदर्शन रोड शो में भी किया गया। बुलडोजर पर भाजपा कार्यकर्ता पारस सिंहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे वेश में खड़े थे। एक कार्यकर्ता ने पीएम मोदी का मुखौटा लगा रखा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed