फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Compounder raped a woman

Amroha News: कंपाउंडर ने महिला से किया दुष्कर्म

Sat, 19 Apr 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 19 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Compounder raped a woman
अमरोहा। निजी अस्पताल के कंपाउंडर ने बेहोशी की दवा खिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बना लिया। वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन

आरोपी करीब डेढ़ साल से महिला का शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़िता ने वीडियो वायरल कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली से जुड़ा है। नगर निवासी एक महिला का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले शहर में ही रहने वाले निजी अस्पताल के कंपाउंडर ने सिर के दर्द की दवा खाने के लिए दी थी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी कंपाउंडर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। इससे पहले आरोपी कंपाउंडर ने उसके नहाते समय वीडियो भी बनाया था। आरोपी अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने शुक्रवार को नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही एक वीडियो वायरल कर इंसाफ न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed