फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Complaint of fraud in works, money withdrawn by showing one road under many names

Amroha News: कार्यों में धांधली की शिकायत, एक रास्ते को कई नामों से दिखाकर रकम निकाली

Mon, 08 Dec 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 08 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Complaint of fraud in works, money withdrawn by showing one road under many names
अमरोहा। ब्लॉक के गांव कुतुबपुर हमीदपुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव में विकास कार्यों के नाम पर धांधली का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। डीएम को शपथपत्र पर की गई शिकायत में एक ही रास्तों को अलग-अलग नामों से दर्शाकर धनराशि हड़पने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सद्दाम हुसैन ने डीएम को दिए शिकायतीपत्र में कहा कि गांव में कार्य कराने के नाम पर सरकारी धन को हानि पहुंचाई गई है। कार्यों के लिए मिली राशि का प्रधान द्वारा दुरुपयोग किया गया है। एक ही रास्ते को अलग-अलग नामों से दिखाते हुए सरकारी धन खर्च कर दिया गया। शिकायतीपत्र में उन्होंने कहा कि राजकुमार के मकान से लियाकत के मकान तक इंटरलॉकिंग कराई गई। साथ ही जूनियर स्कूल के पास कब्रिस्तान की मेढ़बंदी कराई गई।
विज्ञापन

बलराम के खेत से आलम के खेत तक गूल खुदवाई व राशन की दुकान का निर्माण पुरानी ईंटों से कराया गया। इसके अंतर्गत एक ही रास्ते को कई नामों से दर्शाकर जैसे दयाराम सिंह के खेत से जाकिर के खेत मिट्टी भराव, जाकिर के मकान से प्रकाश के मकान तक इंटरलॉकिंग कराई। भगवान दास के खेत से मनीरात के खेत तक नाली का खुदाई निर्माण पुरानी ईंटों से कराया। इसके अलावा देवता के स्थान की भूमि पर अवैध रूप से टिनशेड डालकर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर दिया शिकायती पत्र

अमरोहा। ग्राम पंचायत बुढेरना में प्रधान द्वारा विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। डीएम ने मामले की जांच पीडी डीआरडीए को सौंपी है। गांव निवासी अंकित कुमार व अन्य ग्रामीणों ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में प्रधान द्वारा अपने परिजनों को बिना काम किए मजदूरी का भुगतान किए जाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इससे संंबंधित साक्ष्य भी डीएम को उपलब्ध कराए गए थे। इस पर डीएम ने पीडी डीआरडीए अंबरीश कुमार को जांच सौंप दी थी। जांच अधिकारी अंबरीश कुमार ने बताया कि मामला मनरेगा से जुड़ा न होकर 15 वे वित्त व राज्य वित्त की मद से हुए विकास कार्यों से संबंधित है। लिहाजा इसकी जांच डीपीआरओ के माध्यम से होनी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में डीएम को भी अवगत कराते हुए जांच डीपीआरओ को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed