{"_id":"5894d02d4f1c1bda22e80568","slug":"comission-accepted-the-praposal-of-amroha-dm-for-election-in-whole-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का चुनाव संबंधी मॉडल प्लान सूबे मेें लागू होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम का चुनाव संबंधी मॉडल प्लान सूबे मेें लागू होगा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम शुभ्रा सक्सेना की ओर से पेश किए गए माडल को अब प्रदेश के सभी जिलाधिकारी अपने यहां लागू करेंगे। चुनाव आयोजन ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी और ईवीएम जमा करने की सरल व्यवस्था से संबधित डीएम शुभ्रा सक्सेना के माडल को अपने यहां लागू करने के लिए सभी डीएम को निर्देश दिए हैं। आगरा में हुई बैठक के दौरान निर्वाचन आयोग के समक्ष डीएम ने मॉडल प्लान प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया था। आयोग के इस निर्देश से डीएम ने अवगत कराया है।
बताते चलें कि डीएम ने आगरा में हुई बैंटक के दौरान अध्ययन के लिए माडल की छह प्रतियां दी थीं। आयोजन ने परखने के बाद इसे सभी जिलों में लागू करने के संकेत दिए थे। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि आयोग को उनका माडल काफी पंसद आया और उन्होंने इसे सभी जिले के डीएम को लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। माडल को तैयार करने में सीडीओ अभिषेक सिंह का भी काफी सहयोग रहा था।
ये था माडल में
इस मॉडल प्लान प्रोजेक्ट के तहत पोलिंग पार्टी के रवानगी स्थल मंडी समिति को विधानसभावार चार जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में 10 सब सेक्टर बनाए जाएंगे। मतदान से पूर्व यहां पहुंचने वाली पोलिंग पार्टियां को अपने जोन में लगी हेल्प डेस्क से सारी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद ईवीएम सहित अन्य चुनाव सामग्री वितरित करने के लिए अलग-अलग ईवीएम काउंटर लगे होंगे। ईवीएम काउंटर पर लगी एलईडी स्क्रीन पर टोकन नंबर आते ही पार्टी अपनी चुनाव साम्रग्री हासिल कर लेगी। उसके बाद ड्यूटी डेस्क से वाहन पर्ची लेकर पार्किंग तक पंहुचेगा और बूथ वार तैनात किए गए पुलिस बल से मिलेगा। यहां से पोंलिंग पार्टियां रवाना हो जाएगी। मतदान के बाद पूर्व व्यवस्था के तहत पोलिंग पार्टी मंडी समिति पंहुचकर अपनी ईवीएम संबंधित काउंटर पर टोकन व्यवस्था के अनुसार सामग्री जमा कराएंगे।
मतदान प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए मॉडल प्लान तैयार किया गया था। इसमें मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। अब चुनाव आयोग ने परखने के बाद इसे सभी जिलाधिकारियों को अपने जिले में लागू करने के निर्देश दिए हैं।शुभ्रा सक्सेना, डीएम